लोहिया संस्थान के डॉक्टरों व कर्मचारियों पर इलाज के दौरान मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला मरीज की मौत

0
1580

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर- कर्मचारियों पर छेड़छाड़ व मारपीट के गंभीर आरोप लगाने वाली महिला मरीज की अमेठी से गंभीर हालत में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लाते हुए मौत हो गई है। यह महिला मरीज कोरोना संक्रमित और ब्लैक फंगस से पीड़ित थी। महिला की बेटी की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल डीएम एसएसपी व स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकरण की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
डरी सहमी महिला मरीज ने लोहिया संस्थान के कोविड-19 अस्पताल से खुद से छुट्टी करा कर अमेठी के अस्पताल में इलाज मृत्यु हो गई थी। डर इतना था कि पीड़ित अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजनों से पूरी दास्तां परिजनों को बताया था। महिला मरीज की घटना से आहत पीड़िता की बेटी ने जिले के दौरे पर आई स्थानीय सांसद व केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जिले के नगरपालिका क्षेत्र गौरीगंज निवासी व्यक्ति ने डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान के स्टाफ पर अपनी 40 वर्षीय पत्नी के साथ छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है।
अमेठी स्थित नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड निवासी 40 वर्षीय महिला को बीती छह जून को तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें गौरीगंज के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने महिला को लोहिया संस्थान रेफर कर दिया। परिजन मरीज को लेकर लोहिया की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच की। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला के चेहरे पर सूजन की। डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस बताया। प्राथमिक इलाज के बाद शहीद पथ स्थित कोविड हॉस्पिटल के चौथे तल पर भर्ती कराया गया। यहां बेड नम्बर 85 पर महिला का इलाज शुरू हुआ। कोविड अस्पताल होने के नाते डॉक्टरों ने तीमारदारों को मरीज के साथ रुकने से रोका दिया। बहुत फरियाद करने पर जब उसे मरीज से मिलने दिया गया तो उसकी हालत खराब थी। महिला का आरोप था कि डॉक्टर व कर्मचारी ने उसे मारा-पीटा। उसके साथ गलत हरकत की गई है। घटना से महिला डरी-सहमी है। घबराए परिवारीजनों ने आनन-फानन शुक्रवार को मरीज को डिस्चार्ज करा लिया। मरीज को गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पीड़िता के परिजनों ने मुलाकात की। महिला की बेटी ने रो-रोकर स्मृति से न्याय दिलाने की फरियाद की। जिसके बाद स्मृति ने डीएम, एसपी व सीएमओ से वार्ता कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये थे। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ श्री केश का कहना है कि मरीज को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। परिवारीजन अपनी मर्जी से मरीज को डिस्चार्ज कराकर ले गए हैं। मरीज से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद हैं। अभी तक कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisement
Previous articleरात में PCS अधिकारियों के तबादले
Next articleKgmu में सोमवार से ओपीडी शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here