योग के कई श्वसन व्यायाम सेहत के लिए बहुत लाभकारी : मोदी

0
750

 

Advertisement

 

 

 

 

न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं जो सेहत के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं।””
इस ट्वीट के साथ मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें योगाभ्यास आैर व्यायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी आैर अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में भी किया। मोदी आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से लगातार योग के विभिन्न फायदों के बारे में ट्वीट कर रहे हैं।
इस बार 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

Previous articleशहर में कोरोना के 75केस, सावधानी जरूरी
Next articleशहर में कोरोना बढ़ा today’s 82, अलीगंज में 19 संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here