डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को चिकित्सा जगत में इतिहास रच दिया। यहां आज पहली बार ह्मदय प्रत्यारोपण किया गया।
बताया जाता है कि श्रीमती बीना परयानी (49) निवासी द्वारकापुरी कॉलोनी का ब्रोन डेथ हो गया था।
डॉ दीक्षित ने बताया कि श्रीमती बीना ब्राोन डेथ हो चुकी हैं। इनके परिवार की सहमति के बाद अंगदान की प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया। इसके बाद हार्ट प्रत्यारोपण के लिए फोर्टिस से सम्पर्क साधा गया। यहंा से हार्ट प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा अनिल भान अपने टीम के साथ गुडगांव से इंदौर पहुंच गये, जब कि लिवर प्रत्यारोपण के लिये फोर्टिस हॉस्पिटल के ही विशेषज्ञ डॉ.अजिताब एवं डॉ.पीयुष श्रीवास्तव पहंुची आैर यही के चोइथराम हॉस्पिटल में लीवर प्रत्यारोपण सफ लता पूर्वक कर दिया गया।
हार्ट को मेंदाता हॉस्पिटल में महू के अग्रवाल परिवार के 47 वर्षीय संजय अग्रवाल को प्रत्यारोपण किया गया। डाक्टरों के अनुसार अग्रवाल सात साल से कार्डियक बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें पेसमेकर लगा हुआ था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और सभी जांच करने के बाद उपरांत आज उनका ह्मदय प्रत्यारोपित किया गया। लिवर व हार्ट प्रत्यारोपण दोनों एक साथ करने से इंदौर शहर ने इतिहास रच दिया है।