नहीं हो रहा समस्याओं का निदान, आंदोलन करेंगे कर्मचारी

0
597

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के टीजी हॉस्टल में रहने वाले कर्मचारियों की जान खतरे में है। यहां लगी लिफ्ट बदहाल है एक लिफ्ट का दरवाजा टूट गया है, तो दूसरी अक्सर बंद हो जाती है, जिसमें लोग फंस जाते है। शनिवार की शाम एक कर्मचारी फंस गया। अंदर से चीखने चिल्लाने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया। इसके कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
टीजी हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र रहते हैं।

Advertisement

इसी के एक भाग में कर्मचारियों के आवास हैं। इन दोनों से अलग फैकल्टी मेम्बर के आवास बने हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके आवासीय क्षेत्र वाले भाग में व्यवस्थाएं बदहाल है , ुिजस पर शिकायतों के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि यहां लगी एक लिफ्ट का दरवाजा नहीं है। चलती लिफ्ट में भी उसका दरवाजा खुला रहता है। इससे कभी भी कोई बढ़ी घटना घट सकती है। शनिवार शाम संजय नाम का कर्मचारी यहां रहने वाले अपने परिचित कर्मचारी से मिलने आया था। वह लिफ्ट में फंस गया। शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

देखा गया कि लिफ्ट फ्लोर पर फंसी थी। ऐसे में राड से दबाव डालने पर दरवाजा खुल गया और उसे बाहर निकाला गया। कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों लिफ्ट को दुरुस्त कराने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। कुलसचिव से भी शिकायत की गई है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदार केजीएमयू प्रशासन होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमहिला तीमारदार को सुरक्षागार्डो ने पीटा
Next articleराशिफल – सोमवार, 10 जून 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here