लखनऊ। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे के निर्देश के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में नौ अनियमित नियुक्तियों की जांच रिपोर्ट सौप दी गयी है। केजीएमयू प्रशासन को भेजी गयी जांच रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार नौ अनियमित नियुक्तियों में कई में खामियां मिली है।
बताते चले कि कुछ दिन पहले दो कर्मचारियों को केजीएमयू प्रशासन ने बर्खास्त करने के बाद 68 पर कर्मचारियों की जांच करा रहा है। इसका विरोध कर्मचारी परिषद कर रहा है। बताया जाता है कि अब नौ अनियमित नियुक्तियों के प्रकरण पर कार्रवाई हो सकती है। जांच अधिकारी चिकित्सा अधीक्षक डा. अब्बास मेंहदी ने जांच रिपोर्ट निर्धारित समय में ही केजीएमयू प्रशासन को सौप चुके है। दो महीने पहले प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुल सचिव को पत्र भेज कर मृतक आश्रित की नियुक्ति पर की जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की आख्या मांग थी। इसके अलावा इस प्रकरण पर जांच कर रहे जांच अधिकारी को नोटिस जारी करने स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही इसके साथ ही केजीएमयू में विभिन्न पदों पर कथित अनियमित नियुक्ति की शिकायत मिली थी। केजीएमयू में अन्य कथित नौ अनियमित नियुक्तियों के प्रकरण में दो महीने में जांच चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अब्बास मेहदी को करने के निर्देश दिये गये थे।