लखनऊ- नागरिक संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को राजधानी में हिंसात्मक प्रदर्शन में एक घायल की मौत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में हो गयी। इसके साथ ही दो आैर गोली लगने से घायल भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बलरापुर अस्पताल से भी रेफर एक अज्ञात गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। ट्रामा सेंटर में पांच अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। वही राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में चार चोटिल पुलिस के लोगों को भर्ती कराया गया है, जबकि सिविल अस्पताल में आठ घायल लोग भर्ती कराया गया है। इनमें पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी, तीन अन्य आैर एक मीडियाकर्मी है।
ट्रामा सेंटर में पुराने लखनऊ के मदेयगंज , ठाकुरगंज व खदरा क्षेत्र में नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में हुए प्रदर्शन में मो. जिलानी (15), मो. वशीम (22) तथा मो.वकील (25) गंभीर रूप से घायल होकर पहुंचे, जिसमें मो. वकील की इलाज के दौरान मौत हो जाने की पुष्टि रात में ट्रामा सेंटर प्रशासन के वरिष्ठ डाक्टर संदीप तिवारी ने कर दी। इसके अलावा रंजीत की घायल हुआ है , डाक्टरों के अनुसार लेकिन यह गनशॉट के अलावा अन्य कोई इंजरी है। डा. संदीप के मुताबिक दो गंभीर रूप से घायल गनशॉट इंजरी से घायल हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रात में एक अज्ञात गंभीर मरीज को बलरामपुर अस्पताल ने रेफर करके ट्रामा सेंटर भेजा।
जहां पर हालत गंम्भीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा पांच अन्य घायल भी आये थे, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर बलरामपुर अस्पताल में कई पुलिस अधिकारी चोटिल होकर पहुंचे। यहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिवर्तन चौक पर हुए बवाल में घायल होकर सिविल अस्पताल में एंटी करप्सेन डिप्टी एसपी उपेन्द्र कुमार, एसआई अंकित त्रिपाठी, हेड कास्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये। डाक्टरों के अनुसार इन सभी को सिर में पत्थर लगने से हेड इंजरी हुई है। पांच लोग प्रदर्शनकारी घायल हुए है। इनके साथ दो मीडिया कर्मी भी है। एक मीडियाकर्मी घायल है आैर दूसरे को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.