बड़ी आंत व मलाशय कैंसर के मरीजों को बचा रहे स्थायी स्टोमा से

0
37

लखनऊ । भारतवर्ष में एक वर्ष में लगभग 70000 नए रोही बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से पीड़ित हो जाते हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टर नसीम अख्तर बताते हैं कि इनमें से लगभग 40% रोगियों को स्टोमा की आवश्यकता पड़ती है स्टोमा चिकित्सा प्राप्त रोगियों में लगभग आधे रोगियों को स्थाई स्टोमा बनाना पड़ता है। स्टोमा एक diversion शल्य चिकित्सा है। इसमें बड़ी आंत के हिस्से को रोगी के शरीर पर बाहर स्थापित कर दिया जाता है। शरीर से अपशिष्ट मल स्टोमा द्वारा बाहर निकाला जाता है।

Advertisement

रोग की प्रकृति के अनुसार स्टोमा को अस्थाई अथवा स्थाई रूप से बनाया जाता है।

स्टोमा से जुड़ी भ्रांतियां
1. यह एक स्थाई प्रबंधन है।
2. इससे मृत्यु हो सकती है।
3. इसे साफ रखना बेहद कठिन है।
4. इसे प्रत्येक व्यक्ति देख सकता है।
5. यह नियमित दिनचर्या को प्रभावित कर सक्रियता खत्म कर देता है।
6. व्यक्ति इच्छानुसार और सामान्य कपड़े नहीं पहन सकता है।

वस्तुत: यें सब तथ्य सच्चाई से परे हैं।

मल को स्वत: निकलने से रोकने के लिए गुदा नलिका में स्फिंक्टर होता है। कैंसर में यह स्फिंक्टर नष्ट हो जाता है। इससे मल स्वत: बाहर आ जाता है। इस असहज स्थिति में स्टोमा एक बेहतर विकल्प है।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग में रोगियों की शल्य चिकित्सा (रोग के अनुरूप) बिना स्फिंकटर को प्रभावित किए हुए की जाती है। इससे रोगी स्थाई स्टोमा से बच सकते हैं।

Previous articleनाक हड्डी तोड़ जगह से हटी आंख को जटिल सर्जरी से किया सेट
Next articleप्रदेश के 25 जिलों में खुलेंगे नये राजकीय नर्सिंग कॉलेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here