लखनऊ – राजधानी में एक बार फिर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोली मारने की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। पीजीआई के अंसल सिटी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसकी जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल सुनील सिंह को लोहिया अस्पताल पहुंचाया ।जहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। यहां उनको भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की सूचना पर एडीजी राजीव कृष्णा, एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी समेत स्थानीय पुलिस ट्रामा सेंटर घायल का हालचाल जानने पहुंच गए। बाइक सवार बदमाश सुनील सिंह को घर से निकलते ही सरेराह गोली मारकर फरार हो गए।
पूरा मामला पीजीआई थाना क्षेत्र के अंसल सिटी कॉलोनी का है जहां प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर फरार हो गए। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह सरकार के एक मंत्री का बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर आस पास के लोगों से जानकारी प्राप्त की जा रही है जिसके साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल सुनील सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। साथ ही सुनील सिंह एक माने जाने प्रॉपर्टी डीलर भी बताए जा रहे हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मारने की जानकारी मिल रही है। साथ ही घायल सुनील सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनके हाथ, पैर, जांघ और सीने में गोली लगी है। फिलहाल उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। साथ ही घायल की अभी हालात गंभीर है और अधिकारियों द्वारा भी मुआयना कर आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.