केआईवाईजी : पंजाब और हरियाणा की हॉकी टीमें सेमीफाइनल में

0
1780
Khelo India Youth Games - Action during the Under 17 Men - Hockey match between Odisha (Red jersey) and Delhi on Thursday 10-01-2019

मुम्बई – पंजाब और हरियाणा की हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के सेमीफाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए लड़कों के यू-17 वर्ग के पूल-बी में पंजाब ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 9-4 से करारी मात दी। पंजाब की टीम सिमरनजोत सिंह के तीन गोलों की मदद से पहले हाफ में 5-1 से आगे थी।

Advertisement

विजेता टीम के लिए दूसरे हाफ में अजयपाल सिंह, अर्शदीप सिंह जूनियर, प्रभसिमरनजीत सिंह, आर्यन वालिया और अर्शदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे। झारखंड के लिए प्रेम करकेता ने दो और शेट तोप्नो तथा बिलसन किंडो ने एक-एक गोल किए। इसी पूल के दूसरे मैच में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 4-0 से पराजित किया। हरियाणा की टीम पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाए हुई थी। दूसरे हाफ में उसने तीन और गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा के लिए योगेश सिंह ने दो और तनुजा सरोहा तथा अंकित ने एक-एक गोल दागे।

दूसरी तरफ, पूल-ए के पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्टÑ को 5-3 से और ओडिशा ने दिल्ली को 3-1 से शिकस्त दी। यूपी की टीम महाराष्टÑ पर 4-0 की अच्छी खासी बढ़त बनाए हुई थी। लेकिन मेजबान महाराष्टÑ ने एक समय शानदार वापसी की और स्कोर 3-4 कर दिया। यूपी के लड़कों ने अंतिम मिनट में एक और गोल दागकर टीम को 5-3 की जीत दिला दी। यूपी ग्रुप अपने ग्रुप में अपराजित रही।

विजेता यूपी के लिए अजय यादव और दीपक पटेल ने दो-दो जबकि आनंद सौरभ ने एक गोल किया। वहीं, महाराष्ट्र के लिए धैर्याषिल जाधव ने दो और कुणाल धामल ने एक गोल दागे। ओडिशा ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त कायम कर ली थी। हालांकि टीम दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाई जबकि दिल्ली ने दूसरे हाफ में एक गोल किया। ओडिशा के लिए बिकास कुजुर, सुदीप मिंज और दीपक एक्का ने जबकि दिल्ली के लिए पंकज ने 53वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर एकमात्र गोल किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइंडियन चाय बहुत पीते है पाकिस्तानी
Next articleइस घटना पर शासन गंभीर, केजीएमयू ने शुरू की जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here