पुरानी पेंशन के लिए चेतावनी रैली में जुटेंगे एक लाख कर्मचारी

0
785

लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारी मंगलवार 23 अक्टूबर को यहां चेतावनी रैली करेंगे। प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि राजधानी के इको गार्डन में होने वाली रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रैली में एक लाख से अधिक कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है।

Advertisement

उन्होने कहा कि मांगो को लेकर राज्य सरकार को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ से आवाहन पर पांच सितंबर को नई दिल्ली में स्थित राम लीला मैदान में प्रदेश के दस हजार से अधिक राज्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था, जबकि 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में जन जागरण भी किया गया।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एस. पी.सिंह ने कहा कि कर्मचारियो की पुरानी पेंशन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार का उत्पीड़न चरमसीमा पर है जिससे कर्मचारियो में आक्रोश व्याप्त है। रैली के लिए मुख्य सचिव को नौ अक्टूबर को नोटिस दी जा चुकी है,इसके प्रति सचिव राज्यपाल को भी भेजी गई है। महासंघ के प्रवक्ता सी. पी.श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 14 सूत्रीय मांगों पर अबतक राज्य सरकार दुवारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर महासंघ को 23 अक्टूबर को चेतावनी रैली किये जाने पर मजबूर होना पड़ा।

इस रैली में उत्तर प्रदेश माद्यमिक शिक्षक के डॉ ओम प्रकाश शर्मा,इंजीनियर महासंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन शेलेन्द्र दुबे,जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के संरक्षक नेबु लाल ,सिचाई विभाग चतुर्थ क्षेणी संघ के प्रांतीय अध्य्क्ष ए. पी.यादव,उत्तर प्रदेश पेंशनर एसो. के प्रांतीय अध्य्क्ष अमर नाथ यादव,बी.एल.कुशवाहा,महासंघ के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन एस. पी.सिंह,लोक निर्माण विभाग के संरक्षक डॉ बृजलाल तिवारी ,प्रांतीय अध्य्क्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, प्रान्तीय महामंाी जे.पी.पांडेय,स्वायत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामं चंद्राशेखर,सिचाई विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के राम लाल ,कृषि विभाग के प्रांतीय अध्य्क्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी,फेडरेशन मिनिस्ट्रियल के कार्यकारी अध्य्क्ष नरेंद्र प्रताप सिंह समेत प्रदेश के 25 से अधिक बड़े संगठनों के कर्मचारी नेता शामिल होंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजापान में लोकप्रिय हो रही है भारतीय वैदिक ज्योतिष
Next articleआंखों की बीमारी में डायबिटीज बड़ा कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here