लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत और नाजुक हो गई है। डॉक्टरों के अनुसार ब्लडप्रेशर कम हो गया है और यूरिन की परेशानी बढीं है। वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सी सी एम) के आई सी यू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उधर सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री नई दिल्ली से वापस लौटते हुए एयरपोर्ट से सीधे योगी आदित्य नाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल चाल लेने के लिए पीजीआई पहुंच गये।
बताते चले पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पी जी आई में शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आई सी यू में उपचार होने के करीब चार दिन बाद कल्याण सिंह की तबीयत में काफी सुधार हुआ। वह लोगों से बातचीत करने के साथ उनका जवाब भी दे रहे थे। 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढने पर आक्सीजन सपोर्ट दिया गया। अगले दिन फेफड़ों को जरूरत के अनुसार आक्सीजन न मिलने पर 18 जुलाई को गले में नली( नाँन इनवेसिव वेटिलेशन) डाली गई। ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर 21 जुलाई को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। दो दिन से गुर्दे काम करने की गति धीमी होने पर डाक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य अंगो पर दबाव पड़ रहा है। पी जी आई निदेशक प्रो आर के धीमन बताते हैं कि कल्याण के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगाकर निगरानी में लगी हुई है।