पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का निधन

0
939

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार को एसजीपीजीआई में निधन हो गया। कल्याण सिंह को चार जुलाई को पीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। लम्बी बीमारी आैर शरीर के कई अंगों के धीरे- धीरे फेल होने के कारण शनिवार को कल्याण सिंह का शनिवार की शाम को अंतिम सांस ली।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत बिगड़ने पर डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यहां तबियत बिगड़ने पर चार जुलाई को पीजीअाई में शिफ्ट किया गया था। पीजीआई में कल्याण का इलाज क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। यहां पर कुछ सुधार के बाद उनकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी आैर उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। पीजीआई निदेशक प्रो. आर के धीमन के अनुसार दो दिन से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत ज्यादा गंभीर चल रही थी। कल्याण सिंह की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेने पहुंचे थे। पीजीआई निदेशक प्रो. आर के धीमन के अनुसार देर शाम को कल्याण सिंह की तबियत तेजी से बिगड़ी आैर निधन हो गया।

Previous articleपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर
Next articleKgmu: 12वां सफल लिवर प्रत्यारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here