पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

0
861

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । पीजीआई में भर्ती चल रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल वयोवृद्ध नेता कल्याण सिंह की की हालत नाजुक बनी हुई है। सांस लेने में दिक्कत और अन्य दिक्कतों के चलते आज उन्हें वेंटिलेटर और भर्ती कर लिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
बताते चलें मंगलवार को अपरान्ह प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी हासिल की थी।
शनिवार सांयकाल उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने के कारण हाई प्रेशर आक्सीजन मास्क (एन आई वी) पर रखा गया था। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्राइनोलाजी एवं काडिँयोलाजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछी। वे सचेत, जागरूक व उन्मुख है। महामहिम ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। महामहिम राज्यपाल के पहुंचने पर निदेशक प्रो आर के धीमन चिकित्सा अधीक्षक प्रो ए के पालीवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो गौरव अग्रवाल भी उपस्थित थे। निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उपचार की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं।

Previous articlePgi पहुंच राज्यपाल ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का लिया हाल-चाल
Next articleअमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने केजीएमयू में शुरू किया यह ट्रेनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here