लखनऊ। कोरोना वायरस के संदिग्ध दस मरीजों को लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सभी संदिग्ध लोगों की जांच के लिए नमूना एकत्र कर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है। उधर केजीएमयू के आइशोलेशन में भर्ती कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की हालत सामान्य है। फिर भी महिला डॉक्टर में संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नही हो पाया है। संक्रमण के न खत्म होने की पुष्टि हुई है।
कैलीफ्रोनिया से भाई की शादी में बहन तीन मार्च को गोमतीनगर आवास पर पहुंची। सोमवार को बहन को बुखार, गले में खराश व सर्दी-जुकाम होने लगा। तीमारदार उन्हें लेकर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। यहां उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेज दिया गया है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक महिला की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर विस्तार स्थित मलेसेमऊ के एक युवक भी भर्ती किया गया है। उसकी भी जांच के लिए नमूना भेजा गया है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि कोरोना संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। इनमें एक युवक चीन से वापस आया है। वहीं दूसरा जर्मनी से वापस लौटा है। दोनों में मामूली सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं।
उधर केजीएमयू में आठ संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। यह सब अलग -अलग क्षेत्रों से लखनऊ निवासी ही है। इनमें एक परिवार के तीन लोग नेपाल से घूम कर आये है, तो अन्य दुबई, स्वीजरलैंड से लौटे है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। रविवार को जिस संदिग्ध व्यक्ति को भर्ती किया गया है। इस समय केजीएमयू में कुल 10 लोग भर्ती हैं। इनमें आठ संदिग्ध व दो पॉजीटिव मरीज हैं। उन्होंने बताया कि पहले से भर्ती महिला डॉक्टरों की फिर से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में महिला डॉक्टर में संक्रमण खत्म न होने का पुष्टि हुई है। लिहाजा उन्हें अभी भी भर्ती रखा जाएगा। फिलहाल दोनों मरीजों की तबीयत स्थिर बनी हुई है।
डॉ. सुधीर के अनुसार सोमवार को कुल 15 नमूने जांच के लिए केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए। इनमें 13 आगरा से भेजे गए। इनमें 12 नमूनों की जांच हुई, जिनमें संक्रमित नहीं मिला। एक नमूने की जांच चल रही है। वहीं रामपुर से भेजे गए एक नमूने की जांच की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ के एक संदिग्ध व्यक्ति का नमूना जांचा गया। इसमें संक्रमण नहीं मिला।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.