21 दिसंबर को बृहस्पति आैर शनि का दुर्लभ मिलन

0
1112

 

Advertisement

 

 

न्यूज। लगभग चार सौ साल बाद बृहस्पति आैर शनि के बहुत करीब आने तथा एक चमकदार तारे की तरह दिखने का दुर्लभ नजारा आगामी 21 दिसंबर को आसमान में देखा जा सकेगा। भारत में अधिकतर शहरों में सूर्यास्त के पश्चात इस घटनाक्रम का देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दोनों ग्रहों को 1623 के बाद से कभी इतने करीब नहीं देखा गया।
उनका कहना है कि जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के बहुत करीब नजर आते हैं तो इस घटनाक्रम को ‘कंजक्शन” कहते हैं। आैर शनि तथा बृहस्पति के इस तरह के मिलन को ‘ग्रेट कंजक्शन” कहते हैं।””
इसके बाद ये दोनों ग्रह 15 मार्च, 2080 को पुन: इतने करीब होंगे। 21 दिसंबर को दोनों ग्रहों के बीच की दूरी करीब 73.5 करोड़ किलोमीटर होगी। हर दिन ये दोनों एक दूसरे के थोड़े करीब आते जाएंगे। भारत में अधिकतर शहरों में सूर्यास्त के पश्चात इस घटनाक्रम का दीदार किया जा सकता है।

Previous articleतंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी के नये सेट को लागू सभी राज्य
Next articleहाथ धोने का मौका गंवाया, समझो बीमारी को अपनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here