Specialist Dr. Arshad सहित दो डाक्टरों का इस्तीफा,कई और छोड़ने के तैयारी में

0
1041

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दो विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। यह दोनों डॉक्टर अपने अपने क्षेत्र के महारथी डॉक्टर हैं। इन दोनों डॉक्टरों के केजीएमयू छोड़ने से मरीजों कोई इलाज में परेशानी हो सकती है। चर्चा है कि कई और विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे सकते हैं।

 

 

जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद विशेषज्ञ डॉक्टरों की श्रेणी में आते हैं। इन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इनके इस्तीफा देने से विभाग में हड़कंप मच गया है। डॉ.अरशद के केजीएमयू छोड़ने को व्यक्तिगत कारण बता रहे हैं। फिर भी चर्चा है कि उनकी प्रतिभा को लगातार इग्नोर किया जा रहा है जबकि देश विदेश में उनसे सर्जरी सीखने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाता है।

 

 

डा अरशद एक सप्ताह बाद वह केजीएमयू छोड़ देंगे। बताते चलें डॉ. अरशद एनो रेक्टल सर्जरी, पाइल्स, फिस्‍टुला सहित बड़ी आंत आदि जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है। यही कारण है कि डॉ.अरशद की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार तो रहती ही है। साथ ही डॉ. अरशद से सर्जरी कराने के लिए मरीज महीनों को इंतजार भी करते हैं।
इसके अलावा केजीएमयू स्थित गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग डॉ. अंकुर एसजीपीजीआई जा रहे हैं। इनके जाने से भी यहां एक विशेषज्ञ का पद रिक्त हो जाएगा।

 

 

बताया जाता है बताते चलें केजीएमयू में चल रही वर्चस्व की जंग और गुटबाजी के चलते कई और डॉक्टर इस्तीफा दे सकते हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स का आना और जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। व्यक्तिगत कारणों से चिकित्सक जाते हैं।

Previous articleएरा मेडिकल कॉलेज के कुलपति डॉ.अब्बास अली मेहदी का हुआ सम्मान
Next articleBe careful, तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here