लखनऊ। लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर ऑस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन हो रहा है। महोत्सव की खास बात है कि गौ रक्षा का संकल्प भी भक्तों को दिलाया जा रहा है। महोत्सव में चौथे दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र के उपविजेता रजनीश गुप्ता पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । यहां पर उन्होंने सबसे पहले गणपति महाराज की पूजा अर्चना दुर्वा,फूल, मोदक आदि से मंत्रोच्चारण के साथ की और सहस्त्रनाम पाठ किया।
इसके अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी महोत्सव में पहुंचकर के गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
इसके साथ ही दीपक सोनकर धर्मेंद्र मिश्रा अभिषेक मिश्रा सहित अन्य लोग ने भी सहस्त्रनाम पाठ किया। इसके बाद गजानन महाराज की आरती की गयी।
शाम को बच्चों की टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए तो किसी ने संगीत पर नृत्य करके उपस्थित भक्तों का मुंह मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद महाआरती गणपति महाराज की की गई जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।