शहर में स्वाइन फ्लू अचानक इतने मामले बढ़े

0
457

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई हैं। यह सभी राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रें से है। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद सभी मरीजों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश है। इस वर्ष एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में पहली बार लोग वायरस से पीड़ित मिल रहे हैं।

 

 

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश व नमी की वजह से स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को छह लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इतने लोग संक्रमण की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अब तक 56 स्वाइन फ्लू मरीज मिल चुके है।

 

 

 

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन का कहना है कि केजीएमयू व पीजीआई में स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है, जबकि राजधानी में लोकबंधु, बलरामपुर, सिविल समेत अन्य अस्पतालों में नमूना एकत्र करके केजीएमयू जांच के लिए भेजा रहा है।

 

 

 

राजधानी के ज्यादातर इलाकों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ रहा है। लगातार लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वाइन फ्लू का नमूना एकत्र करने की सुविधा नहीं है। इसका खामियाजा स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। डाक्टरों के परामर्श पर मरीज लोकबंधु, सिविल या फिर बलरामपुर अस्पताल तक परिक्रमा करने को मजबूर हैं। वहीं नूमना लेने कर्मचारियों व डाक्टरों का वैक्सीनेशन तक नहीं हुआ है।

Previous articleKgmu: शताब्दी वन में सर्जिकल सामान बेचते पकड़ा गया दलाल
Next articleKgmu में यहां मिलेगा Mdr & Xdr TB का उच्चस्तरीय इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here