यहां के दो कोरोना मरीज भाग निकले

0
1266

 

Advertisement

 

 

लखनऊ । कोविड-19 हास्पिटल लोकबंधु अस्पताल मंे रविवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज भाग गये है। अस्पताल प्रशासन को यह जानकारी बहुत देर बाद पता चली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों की तलाश की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि दोनों कोरोना संक्रमितों में एक मरीज को शीघ्र ही छुट्टी दी जानी थी, उसकी कोरोना

रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। मरीज क्यों भाग गये, इसकी जांच की जाएगी।
यहां अस्पताल में कोरोना के भर्ती 123 मरीजों में दो कोरोना संक्रमित मरीज भाग गये। इनमें एक मरीज आलमबाग निवासी पुरुष (46) और दूसरा चारबाग निवासी पुरुष (42) है। दोपहर में जब मरीजों को खाना भेजा गया तो दो मरीजों का पता नहीं चल पा रहा था। अस्पताल प्रशासन को इन मरीजों के भागने की जानकारी काफी देर हो गयी, जिसके बाद देर शाम कृष्णा नगर थाने में दोनों मरीजों के भागने की जानकारी दे दी गयी। इसके बाद पुलिस इन कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुट गयी।
——————————————————–

Previous articleMaharashtra इस मोर्चे पर सबसे आगे
Next article847 में कोरोना संक्रमण 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here