अजंता अस्पताल में महिलाओं के लिए लगा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर
लखनऊ। परिवार की धुरी होने के कारण अधिकांश महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करती हैं और बाद में बड़ी समस्या पेश आती है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में इस गंभीर समस्या को देखते हुए आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल में एक हेल्थ कैंप महिलाओं के लिए रविवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल थीं।
महापौर ने कहा डॉक्टर धरती के भगवान होते है। उन्होंने डॉ गीता खन्ना के योगदान को सराहा और आईवीएफ को एक कारगर तकनीक बताया।
इस मौके पर अस्पताल की निदेशक और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ गीता खन्ना ने बताया कि आजकल महिलाएं बीपी, शुगर, थायरॉयड जैसी जीवन शैली संबंधी समस्याओं से अक्सर ग्रसित हो जाती हैं। इसलिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है। एक स्वास्थ्य बच्चे के लिए गर्भवती मां का ऑक्सीजन लेवल मेंटेन होना अति अवयशक है।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान 135 से अधिक महिलाओं की जांच की गई।